फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR registered against illegal swimming pool operator

Ambedkar Nagar News: अवैध स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against illegal swimming pool operator
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर में संचालित अवैध स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत के मामले में 22 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में पूल संचालक को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

गनेशपुर में साईं ग्रैंड मैरिज लॉन है, जिसमें अवैध रूप से स्वीमिंग पूल संचालित हो रहा था। अहिरौली थाने के अन्नावा बाजार निवासी शिवम अग्रहरि (30) 12 जून को अपने दोस्तों के साथ इसी स्वीमिंग पूल में नहाने आए थे। पूल में डूबने से शिवम की मौत हो गई। शिवम के भाई ने स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दबा दिया था। अवैध रूप से संचालित तरणताल की जांच के लिए एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

एसडीएम अकबरपुर पवन जायसवाल ने स्वीमिंग पूल की जांच की, जिसमें कई खामियां सामने आईं थीं। स्वीमिंग पूल का पंजीयन भी नहीं था। उन्होंने जांच रिपोर्ट एडीएम को सौंप दी। बताया जा रहा है कि इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एसपी का आदेश मिलते ही बुधवार को अकबरपुर पुलिस ने स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed