{"_id":"6a4a8eba9ac7275cb30e60c1","slug":"fir-filed-against-the-person-who-attacked-the-young-woman-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159972-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवती पर हमला करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवती पर हमला करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर इलाके के फत्तेपुर ककरडिला में युवती पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पीड़िता भाई की तहरीर पर मंगेतर मृत्युंजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मालीपुर और अकबरपुर के कई इलाकों में आरोपी के रिश्तेदारों और करीबियों के घर दबिश दी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।
मालीपुर के अल्लीपुर कोड़रा निवासी ज्योति (24) की शादी छह जुलाई को बेवाना के ब्राहिमपुर निवासी मृत्युंजय से तय थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और पूर्व में कोर्ट मैरिज भी हो चुकी थी। शनिवार की सुबह मृत्युंजय ज्योति के घर पहुंचा और फेशियल कराने के बहाने उसे अकबरपुर ले गया।
फत्तेपुर ककरडिला के पास दोनों के बीच विवाद हो गया, इससे आक्रोशित मृत्युंजय हंसिये से ज्योति के चेहरे पर कई प्रहार कर उसे मरणासन्न कर भाग गया था। जिला अस्पताल में युवती का उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।