Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR against eight, including husband, in dowry harassment case

Ambedkar Nagar News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित आठ पर प्राथमिकी

Wed, 11 Nov 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
FIR against eight, including husband, in dowry harassment case
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में विवाहिता ने पति समेत आठ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। अकबरपुर अब्दुल्लापुर निवासी कुलसुमजहां के मुताबिक उनका निकाह आठ दिसंबर 2022 को गांव के ही हेसामुद्दीन के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति, ननद गयासिया खातून, सास शहरबानो, देवर इमादुद्दीन, आफताब, देवरानी सोनम, पड़ोसी मशीउद्दीन, समीउद्दीन उनको कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। पति के शिक्षक होने और एलएलबी व एमएससी की पढ़ाई का हवाला देकर पांच लाख रुपये और कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। 29 नवंबर 2023 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि 19 जून 2026 को सुबह करीब आठ बजे पति, सास, ननद और देवर समेत अन्य लोगों ने एकराय होकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। शाम को वापस लौटने पर उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। विरोध करने पर पड़ोस के दो लोगों ने भी चप्पल से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की गई। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed