फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fine

नियमों की अनदेखी करने वालों से पुलिस ने वसूला जुर्माना

Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fine
अंबेडकरनगर। कोविड 19 के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। शनिवार को चले विशेष अभियान में पुलिस टीम ने बगैर मास्क घूमने व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले 1982 लोगों पर एक लाख 98 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा पुलिस टीम ने 659 वाहनों की जांच की। 67 वाहनों का चालान काटने के साथ ही एक वाहन को सीज करते हुए 1100 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही कोविड 19 एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में शासन का निर्देश है कि यदि कोई बाहर निकल रहा है तो वह मास्क अवश्य लगाए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस टीम ने अभियान चलाकर 1982 लोगों पर जुर्माना लगाया जो बगैर मास्क के घूम रहे थे। पुलिस टीम ने एक लाख, 98 हजार, 200 रुपये का जुर्माना वसूला। एसपी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 659 वाहनों की जांच की। इसमें से 67 वाहनों का चालान काटा गया। एक वाहन को सीज करते हुए 1100 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed