{"_id":"6005c13a8ebc3e33f52b53bb","slug":"financial-and-administrative-charge-of-dpro-assigned-to-ddo-ambedkar-nagar-news-lko560532255","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ को सौंपा गया डीपीआरओ का वित्तीय एवं प्रशासनिक चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ को सौंपा गया डीपीआरओ का वित्तीय एवं प्रशासनिक चार्ज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तमाम गड़बड़ियों के चलते डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी के सभी तरह के चार्ज वापस लेकर उसे जिला विकास अधिकारी को सौंप दिया। इसमें वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार शामिल हैं। इसके साथ ही डीपीआरओ के विरुद्घ कठोर विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा रहा।
जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय अरसे से विवादों से घिरे थे। बीते दिनों निर्वाचन आयोग की रोक के बावजूद बीएलओ बनाए गए एक कर्मचारी का अन्यत्र स्थानांतरण कर देने के मामले में डीपीआरओ के विरुद्घ जिला प्रशासन ने जलालपुर कोतवाली में केस दर्ज करवा दिया था। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यों में अक्सर लापरवाही व गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार न होने से डीएम राकेश कुमार मिश्र नाराज थे। इसे देखते हुए कई दिनों से डीपीआरओ पर गाज गिरनी तय मानी जा रही थी।
इस बीच सोमवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीपीआरओ से सभी तरह के चार्ज वापस ले लिए। उन्हें वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों से तत्काल प्रभाव से वंचित कर दिया गया। डीपीआरओ के सभी चार्ज डीएम ने तत्काल प्रभाव से डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह को सौंप दिए। साथ ही उन्हें निर्देशित किया कि सभी तरह की व्यवस्थाओं को अविलंब दुरुस्त किया जाए। उधर, डीपीआरओ के विरुद्घ कठोर विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम ने शासन को पत्र भेज दिया है। इससे पहले भी जिला प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा था।