फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fighting for the interests of youth and women for two and a half decades

ढाई दशक से लड़ रहे युवा व महिला हितों के लिए जंग

Sun, 21 Aug 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fighting for the interests of youth and women for two and a half decades
अंबेडकरनगर। करीब ढाई दशक से समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े वीरेन्द्र प्रताप उर्फ कप्तान सिंह युवाओं के बीच प्रेरणा के श्रोत हैं। मौजूदा समय में युवक मंगल दल जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे वीरेन्द्र का मुख्य फोकस युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का दिखता है। समय समय पर न सिर्फ वह युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं, बल्कि नशाखोरी की लत से दूर रहने के लिए कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करते रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग 55 वर्ष की उम्र पार कर चुके बसखारी थाना क्षेत्र के कटया गंजन निवासी वीरेन्द्र सिंह आज भी समाज व युवाओं की बेहतरी के लिए पूरे उत्साह के साथ काम करते हैं। अत्यंत साधारण रहन सहन वाले वीरेन्द्र ने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर रखा है। सरकारी योजनाओं व कार्यालयों में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी वह हमेशा मुखर रहते हैं। बेहतर स्वास्थ्य को लेकर युवाओं को जागरूक करने व बेहतर कॅरियर के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वे लंबे समय से अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रमों व गोष्ठियों के माध्यम से वे हमेशा युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। महिलाओं व बेटियों को शिक्षित बनकर समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी वे समय समय पर जागरूक करते हैं। उन्होंने बताया कि वे युवाओं व महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही सामाजिक सद्भावना से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed