{"_id":"6845d19cf6ef84b2790bff41","slug":"fighting-due-to-enmity-case-filed-against-eight-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-136297-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रंजिश में मारपीट, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रंजिश में मारपीट, आठ पर केस
Sun, 08 Jun 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रंजिश में अकबरपुर, मालीपुर और अलीगंज में जमकर लाठियां चलीं। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज लिया है। मालीपुर के राजेंद्र प्रसाद ने शिकायती पत्र में बताया है कि शुक्रवार शाम वह बाजार से घर लौटकर भोजन करने की तैयारी कर रहे थे। तभी गांव के ही रमेश, राकेश व राजितराम वर्मा उनके घर में घुस आए और अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
टांडा के चंदौली निवासी अवनीश कुमार के मुताबिक, वह शुक्रवार को अपने घर से दुल्लापुर बाइक से जा रहे थे। शराब के ठेके के निकट बाइक बिगड़ गई। ई रिक्शा पर बाइक लादकर अकबरपुर की तरफ आ रहे तभी ई रिक्शा में बैठे अलीगंज के रामपुर निवासी विकास ने अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद के बाद अपने साथी प्रेम कुमार और विशाल कुमार को बुलाया और उनकी पिटाई कर दी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। अलीगंज के आसोपुर हजियापुर निवासी शीला के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात आठ बजे गोरका, कोयल व दीपू गाली देते हुए जबरन घर में घुस आए। उन्हें घसीटकर घर से बाहर निकाल लिया और लात-घूंसों व डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आई बेटी गुड़िया और लक्ष्मी को भी मारा-पीटा। थानाध्यक्ष भूपेेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।