{"_id":"5e8f32d98ebc3e768258be2e","slug":"fever-ambedkar-nagar-news-lko5170578111","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन केंद्र में 6 बुखार से पीड़ित मिले, नमूना भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन केंद्र में 6 बुखार से पीड़ित मिले, नमूना भेजा
विज्ञापन
ग्रामीणों को चेक करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के तीन अलग अलग क्वारंटीन केंद्र में रखे गए 29 नागरिकों में गुरुवार को 6 लोग बुखार से पीड़ित हो गए। जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य टीम ने संबंधित नागरिकों के ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
दूसरे प्रांत व शहरों से आने वाले नागरिकों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। क्वारंटीन के लिए रखे गए नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण प्रतिदिन स्वास्थ्य टीम द्वारा किया जा रहा है। गुरुवार को जांच के दौरान तीन अलग-अलग क्वारंटीन केंद्र पर कुल 6 ऐसे लोग मिले, जिनके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक था।
चिकित्सक डॉ. फूलचंद्र के नेतृत्व में मनीष वर्मा व हिमांशु की टीम ने गुरुवार सुबह क्वारंटीन केंद्र बनाए गए प्राथमिक विद्यालय जमालुद्दीनपुर, प्राथमिक विद्यालय सुल्हनतारा व प्राथमकि विद्यालय लारपुर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों की जांच की।
विज्ञापन
टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारी मनीष वर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जमालुद्दीनपुर में मौजूद 11 नागरिकों में 2, प्राथमिक विद्यालय सुल्हनतारा में रह रहे सात में से 2 व प्राथमिक विद्यालय लारपुर में 11 के सापेक्ष 2 नागरिकों के शरीर का ताप सामान्य तापमान से अधिक मिला। ऐसे में जरूरी दवाएं देने के बाद उनके ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीन क्वारंटीन केंद्र के कुल 6 नागरिकों के शरीर का तापमान अधिक होने पर उनके ब्लड का नमूना भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।