{"_id":"64b18b6e7fa4d3935e04fd06","slug":"fertilizer-seed-shops-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-283-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खाद-बीज की दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खाद-बीज की दुकानों पर छापा
Fri, 14 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खाद की दुकान पर जांच करते अपर एसडीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खाद व बीज की कालाबजारी रोकने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने जिले में जांच अभियान चलाया। डीएम ने खाद का कृत्रिम संकट उत्पन्न करने वालों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
जांच के लिए डीएम अविनाश सिंह ने सभी पांच तहसीलों के लिए अलग-अलग टीम गठित की थीं। सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र व तहसीलदार जेपी यादव की अगुवाई वाली टीम ने शहजादपुर स्थित खाद विक्रेता सचिन की दुकान की जांच की। दुकान के एक में 88 बोरी यूरिया मिली। सचिन कोई स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सका। दूसरे कक्ष को खोलने पर दुकानदार ने असमर्थता जताई। इस पर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए टीम ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेजा है। इसके साथ ही बरधाभिउरा स्थित गोदाम का भी जायजा लिया।
अपर एसडीएम मोहनलाल गुप्त व सीओ आलापुर रामबहादुर सिंह की टीम ने जहांगीरगंज स्थित विमल जायसवाल की दुकान पर छापा, जहां स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं था। पास की एक अन्य दुकान बंद मिली। टीम ने पवन वर्मा व रामकुशल वर्मा की खाद की दुकान की भी औचक जांच की। नायब तहसीलदार उमेशचंद्र यादव ने अहिरौली और एसडीएम न्यायिक जलालपुर ने अन्य अधिकारियों के साथ भीटी की दुकानों व समितियों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
किसानों के लिए डीएम ने हेल्प लाइन नंबर 9454417539 को जारी किया है। कहा कि इस नंबर पर किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते है। उसका समाधान कराया जाएगा।