फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Female BLO in difficulty at promoting BJP candidate, will be terminate

भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में नपी महिला बीएलओ, होगी बर्खास्त

Thu, 02 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 02 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Female BLO in difficulty at promoting BJP candidate, will be terminate
चुनाव - फोटो : symbolic

आलापुर की भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करते पाए जाने पर महिला बीएलओ व उनके पति के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इन दोनों समेत भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का केस अलग से दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आलापुर के बसपा प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त ने गुरुवार को आयोग व प्रशासनिक अधिकारियों से की गई शिकायत के जरिये कहा था कि मोलनापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बीएलओ नीलम मौर्य द्वारा वोटर पर्ची के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल के प्रचार से संबंधित हैंडबिल भी ग्रामीणों को वितरित किया जा रहा है। ऐसा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए हो रहा है।
विज्ञापन


 शिकायत मिलने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने फौरन इसकी जांच एसडीएम आलापुर विनय गुप्त को सौंपी। एसडीएम ने जांच की तो मामला सही पाया। इसके बाद मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया कि मामले में तत्काल सरकारी सेवा आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने के मामले में बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल व महिला बीएलओ के पति देरशाम जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रकरण से आयोग को अवगत कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कराया जा रहा है और बीएलओ को राजकीय सेवा से पूरी तरह हटाए जाने के लिए भी अनुमति का पत्र भेजा जा रहा है। फिलहाल बीएलओ को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed