फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   father died by train, son injured

ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत, बेटा जख्मी

Tue, 24 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
father died by train, son injured
चंडीगढ़ से भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन 27 जून से चलेगी - फोटो : फाइल फोटो

बहन के घर से लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव रेल पटरी के पास पड़ा मिला। उसके सात वर्षीय पुत्र को गंभीर चोटें आयी हैं। बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जतायी है, लेकिन कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन


अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने रेल पटरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें पास स्थित एक झाड़ी से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। कुछ देर में ही बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अहिरौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान धर्मेन्द्र (30) पुत्र पतिराम निवासी जीतपुर थाना अहिरौली के रूप में की। बच्चे की पहचान उसके सात वर्षीय पुत्र शनि के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेन्द्र सोमवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसकी बाइक से पुत्र को लेकर अहिरौली के खेंवार स्थित बहन के घर गया था। वहां से वे तीनों कटेहरी बाजार के लिए निकल पड़े। कटेहरी पहुंचकर धर्मेन्द्र ने कुछ नशा कर लिया।

इसके बाद किसी बात को लेकर धर्मेन्द्र व बाइक चला रहे ग्रामीण में विवाद हो गया। ग्रामीण  पिता-पुत्र को कटेहरी बाजार में ही छोड़कर चला गया। 
धर्मेन्द्र पुत्र को लेकर कटेहरी से निनामपुर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए घर के लिए पैदल ही चल पड़ा।

रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने उसे नशे की हालत में देखा तो सड़क मार्ग से जाने को कहा। हालांकि, वह बात मानने की बजाए आगे बढ़ गया। माना जा रहा है कि इसके बाद ही देर शाम किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बालक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


परिवारीजनों ने धर्मेन्द्र के साथ गए व्यक्ति पर हत्या की आशंका जतायी है, लेकिन उन्होंने अहिरौली थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी। थानाध्यक्ष अहिरौली ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि वे कटेहरी रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। मामला ट्रेन हादसे का ही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed