फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   fate of 1656 candidates locked in ballot boxes

1656 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिकाओं में बंद

Sat, 17 Oct 2015 10:26 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में  शनिवार को अकबरपुर व टांडा

विज्ञापन
विकास खंड में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। अकबरपुर के 329 तथा टांडा के 264 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान के लिए मतदाता एकत्र होने लगे थे। दोनों ब्लॉकों के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

सुबह मतदान का शुरू होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गहमागहमी तेज हो गई। शुरुआत के दो घंटों में टांडा के मतदाताओं ने ज्यादा तेजी दिखाई। अकबरपुर की अपेक्षा पहले दो घंटे में टांडा में ज्यादा मतदान हुआ। मतदाताओं में उत्सुकुता का आलम यह था कि कई आवश्यक काम छोड़कर सुबह से ही लाइन में लग गए।

दिन ढलने के साथ ही दोनों ब्लॉकों में मतदान का दौर और तेज होता गया। कई जगह से छिटपुट विवाद की खबरें भी आती रहीं लेकिन सुरक्षा इंतजामों के चलते कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आ सका।

डीएम विवेक ने अरिया, सूरापुर के अलावा अकबरपुर व टांडा विकास खंड के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दिन भर चला मतदान का दौर शाम पांच बजे थमा। दोनों विकास खंड में औसतन 62 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके साथ ही अकबरपुर विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य के 6 पदों के लिए 119 प्रत्याशी व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 152 पदों के लिए 774 प्रत्याशियों का भाग्य शनिवार को मत पेटियों में कैद हो गया। टांडा विकास खंड के पांच जिला पंचायत पदों के लिए 53 प्रत्याशियों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 136 पदों के लिए 710 प्रत्याशी मैदान में रहे।

मतदान के बीच बूथों पर गहगहमी का माहौल भी देखा गया। प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदान केंद्रों पर जायजा भी लेेते नजर आए। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए अकबरपुर में कुल 329 पोलिंग पार्टियों में 1316 कर्मचारी लगे रहे। टांडा में 264 पोलिंग पार्टी बनाई गई थी जिसमें 1056 कर्मचारी ड्यूटी में लगे थे।

मतदान में किसी प्रकार की अवरोध न आए इसके लिए मतदान कर्मी जहां सावधानी बरत रहे थे, वहीं सुरक्षाकर्मियों का घेरा भी सख्त रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed