फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   farmers worried on changing the Climate

मौसम में बदलाव से किसान चिंतित

Sun, 21 Feb 2016 11:26 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 farmers worried on changing the Climate

लगातार बदलते मौसम से जिले के आलू व सरसों की खेती से जुड़े किसानों की चिंता बढने लगी है। दरअसल मौजूदा समय में आलू की फसल लगभग तैयार है, जबकि सरसों की फसल भी तैयार होने के करीब है। आलू की जहां छिटपुट तौर पर खुदाई शुरू हो गई है, वहीं सरसों में फली पडने लगी है।

विज्ञापन


आलू व सरसों की फसल अच्छी होने की संभावना से किसानों के चेहरे पर चमक आ गई थी। इस बीच बीते कुछ दिनों से मौसम में पल पल परिवर्तन हो रहा है। तीन दिन पहले जहां बूंदाबांदी हुई थी, वहीं शुक्रवार को तेज धूप निकलने के बाद शनिवार को एक बार फिर से आसमान में काले बादल उमडने घुमडने लगे थे।
विज्ञापन


बूंदाबांदी व बदली ने किसानों के चेहरे पर तनाव उत्पन्न कर दिया है। उन्हें आशंका है कि यदि तेज बारिश होती है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव आलू व सरसों की फसल पर पड़ेगा। शुक्रवार को जब मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली, तो उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शनिवार को जब फिर आसमान पर बादल छाए, तो किथसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे साफ दिखनेड लगी थीं। रविवार को मौसम साफ हुआ, तो कुछ राहत मिली। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए अभी भी किसानों में चिंता व्याप्त है।

भीटी के किसान रामबख्श सिंह व जगन्नाथ ने कहा कि आलू की फसल जहां तैयार है, वहीं सरसों में भी फली आने लगी है। ऐसे में यदि हवा के साथ बारिश होती है, तो खेत में जलभराव होने के चलते आलू की फसल सड़ सकती है, तो सरसों की फसल के धराशायी होने की संभावना है।


इससे फली नष्ट हो जाएगी। अकबरपुर के किसान सुखराम व अंगद ने कहा कि यदि कुछ दिन और मौसम साफ रहता, तो आलू की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि इस बार आलू की अच्छी फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed