फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers will be encouraged for organic farming

Ambedkar Nagar News: जैविक खेती के लिए किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित

Thu, 12 Jun 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be encouraged for organic farming
कृ​षि विज्ञान पांती में प्र​शिक्षण के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करती कृ​षि सखी। 
अंबेडकरनगर। रासायनिक खादों से बंजर हो रही भूमि को बचाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 20 कृषि सखियों की जनपद में तैनाती कर दी गई है। यह किसानों को जानकारी देकर जैविक खेती कराएंगी। इससे न सिर्फ भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी बल्कि सरयू का पानी भी प्रदूषित नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रथम चरण में सरयू के किनारे 30 ग्राम पंचायतों में 500 हेक्टेयर प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि सिखाने के लिए नदी के सीमावर्ती गांवों में कृषि सखियों को तैनात किया गया है। इनको जैविक खाद बनाने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र पांती के वैज्ञानिकों ने दिया है।
विज्ञापन




सरयू नदी के अगल-बगल रासायनिक उर्वरक से खेती होने से बारिश के दौरान खेतों की मिट्टी बह कर जाने से नदी का जल प्रदूषित हो रहा था। इससे नदी में रहने वाले जीवों पर असर पड़ रहा था। साथ ही नदी का रसायन मिश्रित जल पीने से जानवरों में तमाम प्रकार की बीमारियां फैल रही थीं। जल को सुरक्षित और केमिकल से मुक्त रखने के लिए शासन के निर्देश पर प्राकृतिक खेती कराए जाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---वर्जन------



प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए 20 कृषि सखियोंं को तैनात किया गया है। ये किसानों को प्राकृतिक खेती खेती के तौर-तरीके व इससे होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करेंगी।



- डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed