{"_id":"6369526a5522d855204b7136","slug":"farmers-should-not-face-any-problem-in-the-sale-of-paddy-sdm-ambedkar-nagar-news-lko656088410","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की बिक्री में किसानों को न हो दिक्कत : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की बिक्री में किसानों को न हो दिक्कत : एसडीएम
विज्ञापन
सोमवार को नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र का जायजा लेते एसडीएम। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। किसानों को धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुुश्किल नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। ये दिशा-निर्देश सोमवार को एसडीए सदर पवन कुमार जायसवाल ने मंडी समिति सिझौली परिसर में स्थित विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए। बाद में उन्होंने कुर्की महमूदपुर गांव में क्रॉप कटिंग कराई।
मौजूदा समय में जिले में धान खरीद चल रही है। क्रय केंद्रों पर उपज लेकर पहुंचने वाले किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी दिशा-निर्देश जिम्मेदारों को दिए जा रहे हैं। इस बीच सोमवार को एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने मंडी समिति सिझौली पहुंचकर वहां स्थापित विभिन्न एजेंसियों के 11 क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कांटा, बाट, बोरी, गोदाम, नमी मापक यंत्र समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने फसल की बिक्री के लिए आने वाले किसानों से बात कर जरूरी जानकारी हासिल की। किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें उपज की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र प्रभारियों को भी निर्देशित किया कि केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु होनी चाहिए। मार्केटिंग के केंद्र प्रभारी संतोष कुमार यादव, राहुल कुमार, रोशन व पीसीएफ के संजय कुमार के साथ एसडीएम ने बैठक भी की। खरीद से संबंधित निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होनी चाहिए।
इस बीच केंद्र प्रभारियों ने बिजली समस्या की शिकायत की। कहा कि बिजली की कटौती के चलते खरीद में बाधा उत्पन्न हो रही है। बाद में एसडीएम ने कुर्की महमूदपुर पहुंचकर क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान ग्राम प्रधान मानसिंह आदि मौजूद रहे।