फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers happy after the rain fall

बारिश से खिले किसानों के चेहर

Mon, 23 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 23 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers happy after the rain fall
अंबेडकरनगर में सोमवार को हुई बारिश के बाद इस तरह खेतों में दिखा पानी। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह एक बार फिर से हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके हाथ खेतों में तेजी से चलने लगे। सबसे अधिक राहत मेंथा, गन्ना व सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को हुई। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार समय-समय पर बारिश होती रहे तो इससे फसल को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


उधर, भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी बारिश होने व पूरे दिन बादलों के उमड़ते-घुमड़ते से कुछ राहत मिली। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व हुई बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली थी तो सोमवार को हुई बारिश ने उनके चेहरे पर चमक ला दी। सोमवार सुबह अचानक काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। साथ ही हवा भी चलने लगीं।
विज्ञापन


किसानों को उम्मीद बंधी कि काले बादल अवश्य बरसेंगे। बादलों ने उन्हें मायूस भी नहीं किया। कुछ ही देर बाद वे बरस पड़े। लगभग आधा घंटा तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। दरअसल गन्ना, मेंथा व सब्जियों की फसलों की सिंचाई की अत्यंत जरूरत थी। समुचित सिंचाई न होने से ये फसलें प्रभावित हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही धान की बेरन डालने के लिए खेत तैयार करने में भी दिक्कत हो रही है। बारिश शुरू होते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में किसान खेतों में पहुंच गए। उनके हाथ तेजी से चलने लगे।

 भगवानपट्टी के भगौती प्रसाद दुबे ने बताया कि बारिश से न सिर्फ गन्ना, मेंथा व सब्जियों की फसलों को लाभ मिला है, बल्कि धान की बेरन लगाने के लिए खेतों को तैयार करने में मदद भी मिला है। चांदपुर के उमापति वर्मा व बूढनपुर के महेश शर्मा ने कहा कि यदि आगे भी ऐसे ही रुक रुककर बारिश होती रहे, तो इससे फसलों को व्यापक लाभ होगा।


 उधर, हवा के साथ हुई बारिश से मौसम भी खुशगवार हो गया। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार से समय-समय पर बारिश होती रही तो बढ़ते तापमान पर अंकुश लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed