फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   farmers happy after heavy rain fall

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Sat, 02 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
farmers happy after heavy rain fall
अंबेडकरनगर में शनिवार को बारिश के चलते छाता लगाकर बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी व उमस के बीच शनिवार सुबह लगभग चार घंटे तक मानसून की पहली मूसलधार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया जिससे धान की रोपाई के कार्य में तेजी आई। बारिश शुरू होते ही किसान खेतों में पहुंचकर धान की रोपाई में जुट गए।

विज्ञापन


उधर, जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हुई। लगभग पूरे दिन हुई बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार सुबह काफी इंतजार के बाद हुई मानसून की झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी चमक उत्पन्न कर दी।
विज्ञापन


वैसे तो शुक्रवार रात से ही काले बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। देर रात बूंदाबांदी भी हुई लेकिन तेज बारिश नहीं हो सकी। सुबह होते-होते काले बादल बरस पड़े। लगभग चार घंटे तक मूसलधार बारिश हुई। खेत में समुचित पानी न होने से आर्थिक रूप से कमजोर किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब बारिश शुरू हुई तो देखते ही देखते खेतों में पानी भर गया। यह देख किसानों के चेहरे खिल उठे। वे खेतों में पहुंच गए और धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिए। अकबरपुर के किसान रामसजीवन व ध्रुवकुमार ने कहा कि आखिरकार भगवान ने किसानों की सुन ही ली। यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित होगी।

भीटी के अनिल कुमार व अखिलेश ने कहा कि यदि इसी प्रकार की बारिश समय-समय पर होती रहे, तो धान की अच्छी उपज होने की संभावना है। हालांकि चिंता भी जताई कि यदि बारिश के बाद तेज धूप निकलती है और कई दिन तक बारिश नहीं हुई तो इसका प्रतिकूल प्रभाव धान की फसल पर पड़ सकता है।

 उधर, बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नाले व नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा।


इसके चलते लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगातार हुई बारिश का असर यह रहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। इतना ही नहीं ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में पूर्वाह्न 11 बजे तक सन्नाटे का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed