फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   farmer shocked the current

स्टे तार में उतरे करंट से किसान झुलसा

Tue, 22 Nov 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
farmer shocked the current
खेत जा रहा एक किसान मंगलवार को स्टे तार की चपेट में आने से झुलस गया। उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार जहांगीरगंज निवासी मंशाराम (75) मंगलवार सुबह खेत जा रहे थे। जब वे गांव के बाहर पहुंचे, तो वहां विद्युत खंभे के स्टे तार से उनका हाथ छू गया। तार में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर किसी प्रकार तार से उन्हें अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। इस बीच परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने आननफानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर घटना से ग्रामीणों में पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया।


उनका कहना था कि लगभग एक पख्वारे पूर्व इसी तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। इसकी कई बार शिकायत संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। इसी का नतीजा रहा कि मंगलवार सुबह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed