फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farewell prayers will be read today, preparations complete

Ambedkar Nagar News: आज पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज, तैयारियां पूरी

Thu, 27 Mar 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Farewell prayers will be read today, preparations complete
 नूर ए मुहम्मदिया जामा मस्ज़िद किछौछा
अंबेडकरनगर। माह-ए-रमजान का आखिरी जुमा आज है। इस मौके पर मस्जिदों में अलविदा की नमाज पूरे एहतराम के साथ पढ़ी जाएगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद व ईदगाह में अलविदा की नमाज के लिए तैयारियां पूरी हैं। वहीं पुलिस महकमे की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से भी निगरानी होगी। एसपी केशव कुमार ने बताया कि अलविदा की नमाज के लिए 606 मस्जिदों में तैयारियां की गई हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एसडीएम व सीओ निरंतर भ्रमणशील रहते हुए व्यवस्थाओं को परखेंगे। कंट्रोल रूप से सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर पांच ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। एसपी ने बताया कि कहीं भी सड़क या र्सावजनिक स्थानों पर नमाज अदा न करने की अपील की गई है। इसके लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से वार्ता की जा चुकी है। अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
अल्लाह से मगफिरत मांग कर करेंगे कुरान की तिलावत
अलविदा जुमे का दिन रमजान के आखिरी शुक्रवार को कहा जाता है। जिसे विशेष रूप से इस्लाम में पवित्र माना जाता है। इस दिन मुसलमान बड़ी संख्या में मस्जिदों में इकट्ठा होकर जुमे की विशेष नमाज अदा करते हैं। इस दिन लोग अल्लाह से मगफिरत मांगते हैं। कई स्थानों पर धार्मिक उपदेश दिए जाते हैं। जिनमें रोजे व जकात और नेक कामों की अहमियत पर जोर दिया जाता है। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना भी इस दिन को और पवित्र बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरतमंदों की मदद करने की अपील
फोटो- 32
रमज़ान के आखिरी दौर में किछौछा दरगाह के मुतवल्ली व सज्जादानशीन सैयद मोहिउद्दीन अशरफ ने समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान सिर्फ इबादत और रोजे रखने का महीना ही नहीं बल्कि दूसरों की मदद करने और नेकी के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भी समय है। इस पाक महीने में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा सवाब है और यही इस्लाम की असली तालीम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed