{"_id":"678315e9b8f800770e0e2c24","slug":"farakka-and-kota-patna-six-kaifiyat-express-eight-hours-late-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-127654-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फरक्का और कोटा-पटना छह, कैफियत एक्सप्रेस आठ घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फरक्का और कोटा-पटना छह, कैफियत एक्सप्रेस आठ घंटे लेट
Sun, 12 Jan 2025 07:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोहरे के चलते रेल संचालन पटरी से उतर गया है। ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। घने कोहरे में लोको पायलट ट्रेनों को फॉग स्पीड के नियमानुसार चला रहे हैं। इसके चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं।
शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन में कैफियत एक्सप्रेस (12226) दिल्ली से आजमगढ़ वाया मालीपुर, शाहगंज, सराय मोड़ के रास्ते जाने वाली आठ घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस (15744) और कोटा पटना एक्सप्रेस (13238) छह घंटे लेट रहीं। यात्री राजेश कुमार व सुनील गाड़ी का समय जानने पूछताछ केंद्र पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें इंतजार करने की बात कहकर लौटा दिया, ट्रेन की सही लोकेशन नहीं बताई। प्रतीक्षालय केंद्र पर सफर करने वाले लोग ठंड में ठिठुरते रहे। स्टेशन अधीक्षक प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

फाइल फोटो--कल्पना।
विज्ञापन