फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fair begins today with Govind Dashami bath

Ambedkar Nagar News: गोविंद दशमी स्नान के साथ मेले का आगाज आज

Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fair begins today with Govind Dashami bath
गोविंद साहब धाम। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंद साहब धाम में गोविंद दशमी पर शुक्रवार आधी रात के बाद पवित्र गोविंद सरोवर में स्नान-पूजन का दौर शुरू होगा। पुजारी भगेलूदास सरोवर में स्नान कर बाबा के मठ पर विधिविधान से पूजन कर इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के स्नान-पूजन के साथ मेले का आगाज भी होगा।
विज्ञापन

शनिवार को पवित्र गोविंद सरोवर में डुबकी लगाने के पड़ोसी जिलों के हजारों श्रद्धालुओं के गोविंद साहब धाम पहुंचने की उम्मीद है। ये श्रद्धालु शनिवार को गोविंद दशमी पर स्नान करने के बाद परंपरा के अनुसार बाबा के मठ पर माथा टेक कर परिवार व समाज की बेहतरी के लिए प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गोविंद साहब धाम की ख्याति पूरे पूर्वांचल में है। इस अवसर पर एक माह तक चलने वाले गोविंद साहब के मेला को लेकर श्रद्धालुओं के साथ ही व्यापारियों में भी खासा उत्साह रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए शुक्रवार देरशाम एसडीएम आलापुर बाबूराम, सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य, तहसीलदार आलापुर सुनील कुमार, मेला कोतवाल कृपाशंकर यादव आदि ने मेला स्थल का भ्रमण कर सभी को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
स्नान-पूजन के साथ मेले में हिस्सेदारी के लिए देर शाम से ही जौनपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर, गोरखपुर, गाजीपुर व सुल्तानपुर सहित अन्य जिलों लोगों का भी गोविंद साहब धाम पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

गोविंद साहब मेला खजला के लिए काफी प्रसिद्ध है। मेले में अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में खजला व्यापारी दुकानें सजाने पहुंचे हैं। खोवा से बने खजले की मेले में खूब डिमांड रहती है। इसके अलावा मेले में बड़ा झूला, सर्कस, थिएटर, लकड़ी के सामान, पालतू जानवरों व कपड़े आदि की दुकानें भी सजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed