{"_id":"692f25830347f93461090d45","slug":"faculty-development-programme-starts-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-146346-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आज से
Tue, 02 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के निर्देेश पर 3 से 5 दिसंबर तक मेडिकल शिक्षा में बुनियादी पाठ्यक्रम फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षकों के शिक्षण कौशल (बीसीएमई) को उन्नत करना और मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाना है।
प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षण विधियों, शैक्षणिक दर्शन, मूल्यांकन तकनीकों, पाठ्यक्रम विकास, तथा प्रभावी अधिगम प्रक्रिया जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षकों को आधुनिक, कुशल और छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे विद्यार्थियों को और अधिक प्रभावी तरीके से प्रशिक्षित कर सकें।
यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मेडिकल एजुकेशन यूनिट को-ऑर्डिनेटर डॉ. मुकेश राना की देखरेख में होगा। इसमें विशेषज्ञ संकाय द्वारा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया, मूल्यांकन पद्धतियां, कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक चिकित्सा शिक्षा तकनीकों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विभागों के 30 संकाय सदस्य इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे।