Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Expressed displeasure after seeing pile of garbage behind the hospital

Ambedkar Nagar News: अस्पताल के पीछे कूड़े का ढेर देख जताई नाराजगी

Sun, 02 Mar 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure after seeing pile of garbage behind the hospital
जलालपुर के कुटिया अमृत सरोवर का निरीक्षण करते पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली व 
अंबेडकरनगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र में रविवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने ताबड़तोड़ निरीक्षण के साथ जन सुनवाई की। इस दौरान अस्पताल के पीछे गंदगी का ढेर लगा देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली का हजपुरा चौराहे पर व्यापारी प्रह्लाद वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर महामंत्री विकाश निषाद समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद वह जलालपुर स्थित महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि रविवार होने के चलते मरीज ही नहीं मिले। अस्पताल परिसर के पीछे कूड़े का ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश को फटकार लगाई और नगर पालिका जलालपुर ईओ आशीष कुमार सिंह से बात करके तीन दिनों के भीतर सफाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। व्यवसायी विकास जायसवाल के आवास पर पहुंचकर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। उपाध्यक्ष ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाइए।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर को बनाया जाए श्रवण धाम

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि अंबेडकरनगर की पहचान श्रवण धाम से होती है। यह श्रवण की नगरी है और इसका नाम अंबेडकरनगर की जगह श्रवण धाम होना चाहिए। अंबेडकरनगर को श्रवण धाम बनाया जाए, इसको लेकर आप लोग भी पहल करिए। इस मौके पर आलापुर की पूर्व विधायक अनीता कमल, सहकारी बैंक डाइरेक्टर कमलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, पिछड़ा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब की दशा सुधारने के निर्देश

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने जलालपुर स्थित कुटिया अमृत सरोवर के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। इनका आरोप था कि 34.95 लाख खर्च होने के बाद भी सरोवर दुर्दशा का शिकार है। इस पर उपाध्यक्ष ने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर में जो भी कमियां है उसको दुरुस्त करने के नगर पालिका को निर्देश दिए। साथ ही लिपिक को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed