{"_id":"656a2029493843163b0787f7","slug":"exploitation-in-the-name-of-job-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-7205-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रोजगार मेले में नौकरी के नाम पर शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रोजगार मेले में नौकरी के नाम पर शोषण
Fri, 01 Dec 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीएम से अवैध धन उगाही का आरोप
दो माह पहले रोजगार मेले में मिली थी स्टोर सुपरवाइजर की नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (अंबेडकरनगर)। रोजगार मेले के जरिए एक नामचीन कंपनी में स्टोर सुपरवाइजर के पद पर चयनित अभ्यर्थी ने डीएम से कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों पर शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने जिला उद्योग अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
करीब दो माह पहले जिले में आयोजित रोजगार मेले में थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के बड़ागांव इब्राहिमपुर निवासी हार्दिक गौड़ को प्रसिद्ध कम्पनी विप्रो में स्टोर सुपरवाइजर के पद पर साक्षात्कार के बाद चयनित किया गया। उसकी तैनाती गोरखपुर जनपद में की गई। उसके मुताबिक 30 सितंबर को उससे सिक्योरिटी राशि व ड्रेस के लिए 1550 रुपये लिया गया। इसके बाद 20 अक्तूबर को प्रमाणपत्र के नाम पर चार हजार, 6 व 16 नवंबर को गोरखपुर कारखाने के गेटपास के नाम पर 4800 रुपये लिया गया।
इसके बाद 19 नवंबर को एनओसी के नाम पर पैसे की मांग की जाने ली। जब उसने पैसा देने से इंकार किया तो उसे डांटकर भगा दिया गया। कहा गया कि कहीं और जाकर नौकरी खोज लो। इस पर हार्दिक गत दिवस अंबेडकरनगर पहुंचा और डीएम से मिलकर शिकायत की। कहा कि एक तरफ सरकार रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार देने की बात करती हैं दूसरी तरफ कंपनियों द्वारा युवाओं का शोषण किया जा रहा है। डीएम अविनाश सिंह ने इस पूरे मामले में जिला उद्योग अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।