{"_id":"620fe62e90db194d0a116605","slug":"everyone-must-vote-ambedkar-nagar-news-lko618431095","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी लोग अवश्य करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी लोग अवश्य करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए तीन मार्च को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए शुक्रवार को जगह-जगह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। पवित्र शिवबाबा में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं व दुकानदारों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। साथ ही अपील की गई कि न सिर्फ वे खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
शत-प्रतिशत मतदान के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्देश चुनाव आयोग ने दे रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा परिसर में अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह के निर्देश पर सफाई नायक ने पहुंचकर श्रद्धालुओं व दुकानदारों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। अपील की गई कि न सिर्फ वे खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। ऐसे लोग जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते हैं, उन्हें बूथ तक ले जाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करें।
जमुनीपुर बाजार में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बाजार में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए न सिर्फ वे खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा भीटी, महरुआ, जलालपुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, टांडा समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी रैली निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।