फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Every decision must be made with morality and decorum.

Ambedkar Nagar News: प्रत्येक निर्णय में नैतिकता और मर्यादा का पालन आवश्यक

Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Every decision must be made with morality and decorum.
भीटी के महापारा में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते प्रवाचक सूर्यांश महाराज
भीटी। क्षेत्र के महापारा में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन शनिवार को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। प्रवाचक सूर्यांश महाराज ने बताया कि स्पष्ट लक्ष्य और साहस से परिस्थितियां बदली जा सकती हैं।
विज्ञापन

अन्याय या दबाव के विरुद्ध खड़े होने का साहस सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रत्येक निर्णय में नैतिकता और मर्यादा का पालन आवश्यक है। रुक्मिणी विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थीं। भीष्मक मगध के राजा जरासंध के अधीन जागीरदार थे। रुक्मिणी ने कृष्ण के गुण, चरित्र और पराक्रम के विषय में सुनकर मन ही मन उन्हें पति रूप में स्वीकार कर लिया था। दूसरी ओर, राजनीतिक कारणों से रुक्मिणी का विवाह अन्यत्र तय कर दिया गया था। जब रुक्मिणी को अपने विवाह की तैयारी की जानकारी हुई तो उन्होंने एक विश्वस्त ब्राह्मण के माध्यम से कृष्ण के पास संदेश भिजवाया। कथा के बाद कृष्ण और रुक्मिणी विवाह की झांकी निकाली गई। सुसज्जित झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed