{"_id":"65e72de6d2f1b7e418016608","slug":"evaluation-of-copies-will-start-from-16th-at-five-centers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111887-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच केंद्रों पर 16 से शुरू होगा काॅपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच केंद्रों पर 16 से शुरू होगा काॅपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पांच केंद्रों पर 16 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। केंद्रों का चयन पूरा करने के साथ ही वहां जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने की तैयारियां चल रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बीते वर्ष जिले के छह केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था। इस बार सिर्फ पांच केंद्रों पर परीक्षा होगी। बरियावन स्थित राम अवध जनता इंटर कॉलेज का नाम सूची से हटा दिया गया है। ऐसे में अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज, गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज लारपुर व जनता इंटर कॉलेज फत्तेहपुर बड़गांव में ही काॅपियों का मूल्यांकन होगा।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। साथ ही संबंधित केंद्रों पर बोर्ड से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। मूल्यांकन कार्य सुचारु ढंग से हो इसके लिए परीक्षा खत्म होते ही तैयारी बैठक की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक मुख्य नियंत्रक, एक उपनियंत्रक के अलावा एक प्रधान परीक्षा व आवश्यकतानुसार परीक्षक की तैनाती होगी। सुरक्षा के भी प्रबंध रहेंगे, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकी जा सके।