फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Erosion has increased in Kamharia village for the last two days, farmers are worried

Ambedkar Nagar News: कम्हरिया गांव में दो दिनों से कटान तेज, किसान चिंतित

Thu, 19 Jun 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Erosion has increased in Kamharia village for the last two days, farmers are worried
सरयू नदी के किनारे हो रहा कटान। संवाद
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील अंतर्गत कम्हरिया गांव के पूरब में सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है। खेतों के चपेट में आने से किसान चिंतित हैं। बीते दो दिनों से नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के चलते कटान की रफ्तार तेज हो गई है। प्रशासन द्वारा बचाव के इंतजाम न किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कम्हरिया और आसपास के किसानों ने कटान को रोकने के लिए पिछले तीन वर्षों से बंधा निर्माण व बोल्डर पिचिंग की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कम्हरिया गांव निवासी सुरेश सिंह, इटौरा ढोलीपुर गांव के तालुकदार सिंह, परमात्मा सिंह और राघवेंद्र सिंह के खेत कटान की चपेट में आ चुके हैं। किसान सुक्खू कन्नौजिया और लक्ष्मण निषाद ने बताया कि रात के समय नदी के प्रवाह से करार गिरा है, जो कटान का संकेत है। यदि जलस्तर में थोड़ी और वृद्धि हुई तो कटान की गति और तीव्र हो जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कम्हरिया और मांझा कम्हरिया गांव के किसानों ने कई बार नदी के किनारे बंधा बनाकर बोल्डर लगाए जाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विभागीय उपेक्षा के कारण प्रतिवर्ष खेती योग्य भूमि नदी में समाहित होती जा रही है। किसानों का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए नदी के किनारे पक्के बंधों का निर्माण और मजबूत बोल्डर पिचिंग आवश्यक है। कटान की जानकारी पर एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से सरयू नदी के किनारे कम्हरिया गांव के पास 10 स्टड का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त कटान प्रभावित स्थलों पर बैंबू स्टड लगाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed