{"_id":"62113be7b86ce022d91cfa07","slug":"employees-took-out-voter-awareness-rally-ambedkar-nagar-news-lko6185730109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली निकालती महिला समूह की सदस्य।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्वीप के तहत अकबरपुर हवाईपट्टी से शनिवार को डीएम व एसपी ने मतदाता जागरूकता बाइक रैली को रवाना किया। रैली को रवाना करने से पहले डीएम ने मतदाता जागरूकता रैली के उद्देश्य के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि आगामी 3 मार्च को मतदाता शत प्रतिशत मतदान के लिए पहुंचे, सभी को यह प्रयास करना होगा। हवाई पट्टी से निकली रैली पटेलनगर तिराहा, रोडवेज, तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा तथा शहजादपुर तक गई। अकबरपुर नगर में निकली जागरूकता रैली ने आम मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। कहा कि सभी को पूरी निष्पक्षता के साथ मतदान करना चाहिए।
डीएम के निर्देश पर जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की एक लाख से अधिक महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। 902 ग्राम पंचायतों एवं 668 ग्राम संगठनों तथा 31 संकुल स्तरीय संघ पर कार्यक्रम हुआ। जिले में गठित 10 हजार 465 स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं ने सभी ग्राम पंचायतों पर शपथ ली। जागरूकता संबंधी संगोष्ठी, रंगोली, बैनर, तख्ती तथा स्लोगन के साथ रैली आदि के माध्यम से भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मौके पर डीसीएनआर एलएम आरबी यादव, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि मौजूद रहे।
कटेहरी ब्लॉक मुख्यालय से निकली जागरूकता रैली को सहायक विकास अधिकारी साधु सरन व एडीओ कोआपरेटिव अरविंद कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रवाना करने से पहले सहायक विकास अधिकारी ने कर्मचारियों को मतदाता बनने व मतदान करने के महत्व को समझाया। कहा कि आम नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह आगामी 3 मार्च को अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय से निकली जागरूकता रैली अहिरौली, खेमापुर, यादवनगर तिराहा तक पहुंची। रैली में शामिल सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। रैली में रोजगार सेवक, सफाईकर्मी, एडीओ आईएसवी प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एपीओ मनोज कुमार चौबे, अवधेश कुमार, हरिशंकर वर्मा, अनोद कुमार, प्रशांत पटेल, रवीन्द्र चौधरी, मोहम्मद इसरार आदि मौजूद रहे।