फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employees ran away on seeing the investigation team, diagnostic center sealed

Ambedkar Nagar News: जांच टीम को देखते ही भागे कर्मचारी, डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Fri, 13 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Employees ran away on seeing the investigation team, diagnostic center sealed
डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच पड़ताल करते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष राय
आलापुर(अंबेडकरनगर)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर व जांच केंद्रों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को रामनगर में श्री डायग्नोस्टिक एंड पैथोलॉजी सेंटर पर सीएचसी आलापुर के प्रभारी अधीक्षक डॉ. आशीष राय के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में छापा मारा गया। टीम को देखते ही सेंटर में मौजूद सभी लोग पीछे के दरवाजे से भाग गए। सेंटर से प्रिंटर, अल्ट्रासाउंड मशीन और ब्लड ग्रुप जांच के उपकरण को जब्त कर सेंटर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि जहां भी अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड ,डायग्नोस्टिक सेंटर जांच केंद्र के संचालन की सूचना मिल रही है, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि यहां मौके पर मिले उपकरण को जब्त करके सेंटर को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। इस मौके पर एआरओ श्रीचंद्र मिश्रा, फार्मासिस्ट चंद्रिका प्रसाद वर्मा व एसआई आदर्श सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed