फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employee dies on Purvanchal Expressway in accident

हादसे में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कर्मचारी की मौत

Sat, 20 Aug 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Employee dies on Purvanchal Expressway in accident
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में लिपिक के पद पर तैनात युवक को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद निवासी बिपुल यादव (32) राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में लिपिक के पद पर तैनात थे। वह परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में ही रहते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह कार से अपने तीन साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर के धनपतगंज के निकट पहुंचने पर अचानक सामने मवेशी आ गया, जिससे वाहन उससे टकरा गया। इसके बाद वे सब वाहन से उतर गए। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रक ने विपुल को रौंद दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर घटना से राजकीय मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं। जो भी मदद हो सकेगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed