फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Emphasis on purchase of Sahalag amid Corona crisis

कोरोना संकट के बीच सहालग की खरीद का जोर

Tue, 27 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on purchase of Sahalag amid Corona crisis
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सहालग की खरीदारी ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। छोटी बड़ी बाजारों में खरीददारों की भीड़ से रौनक बढ़ती जा रही है। वैवाहिक आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए लोग बढ़ चढ़कर खरीदारी में जुट हैं। लोगों में इस बात की आशंका ज्यादा दिख रही है कि संक्रमण को देखते हुए कहीं लंबा लॉकडाउन न लग जाए। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सहालग का दौर चल रहा है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम निश्चित मानकों का पालन कर किए जा सकते हैं। इसके चलते ही बाजारों में सुबह से खरीदारी का जो दौर प्रारंभ होता है, वह देर शाम तक चलता है। इस दौरान विशेष तौर पर कपड़े, आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकानों पर खरीददारों की ज्यादा भीड़ दिखती है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिले की बाजारें खरीदारों से गुलजार रहीं। शहजादपुर के सराफा व्यवसाई पियूष सोनी ने कहा कि सहालग के चलते आभूषण की बिक्री में तेजी आई है। हल्के व आकर्षक डिजाइन वाले आभूषण की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन व्यवसायई राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कई दिनों की मंदी के बाद अब बढ़ चढ़कर बिक्री हो रही है। लोगों में लॉकडाउन की भी आशंका है। इसे देखते हुए वैवाहिक आयोजन के लिए सभी जरूरी खरीदारी कर लेना चाहते हैं। रेडीमेड कपड़ा व्यवसाई नाजिम अली ने कहा कि काफी दिनों के बाद बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed