फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Emergency found closed, salary of three including doctor stopped

Ambedkar Nagar News: बंद मिली इमरजेंसी, डॉक्टर समेत तीन का रोका वेतन

Tue, 15 Oct 2024 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Emergency found closed, salary of three including doctor stopped
मातृ शिशु विंग टांडा में महिला से जानकारी लेते सीएमओ डॉ राजकुमार। स्रोत-सीएमओ कार्यालय
अंबेडकरनगर। सीएमओ और अपर सीएमओ के निरीक्षण में सोमवार रात बसखारी सीएचसी का आपातकालीन सेवा कक्ष बंद मिला। वहां तैनात चिकित्सक व दो कर्मियोंं का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात लगभग 11 बजे सीएमओ डॉ. राजकुमार ने अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ के साथ बसखारी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर इमरजेंसी सेवा कक्ष बंद पाया गया। चिकित्सक डॉ. अरविंद मिश्र, फार्मासिस्ट राकेश कुमार व स्टाफ नर्स में से कोई भी मौजूद नहीं था। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही चिकित्सक व फार्मासिस्ट थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच गए। इस पर नाराज सीएमओ ने दोनों से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा तो जवाब नहीं दे पाए। तीनोंं कर्मियोंं का वेतन रोकने का सीएमओ ने आदेश जारी कर दिया। डेंगू वार्ड में एक मरीज का इलाज चल रहा था लेकिन वहां भी नर्स मौजूद नहीं थी। परिसर में गंदगी को लेकर सीएचसी प्रभारी भास्कर सूर्या से भी स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

इससे पहले सीएमओ ने सीएचसी टांडा का निरीक्षण किया। यहां पर स्टाफ नर्स शांति अनुपस्थित मिलीं। इस पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बाद में सीएमओ ने 200 शैया अस्पताल का निरीक्षण किया वहां वार्डों में भर्ती मरीजों से दवा और उपचार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed