फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Embezzlement case registered against bank cashier

बैंक खजांची पर गबन का केस दर्ज

Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement case registered against bank cashier
टांडा (अंबेडकरनगर)। बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा टांडा के खजांची द्वारा एटीएम मशीन में तीन बार कम रुपये डालकर दो लाख 59 हजार 400 रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर अलीगंज पुलिस ने खजांची प्रशांत सिंह के विरुद्ध अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक बैंक ऑफ महाराष्ट्र अंचल एलडीए कार्यालय लखनऊ प्रवीण कुमार सिंह ने दर्ज कराए केस में बताया कि बैंक शाखा टांडा के मुख्य खजांची प्रशांत सिंह ने अलग-अलग तिथियों में एटीएम मशीन में धन डालने में गड़बड़ी की।
विज्ञापन

वह बैंक से अधिक रुपये ले गए, लेकिन एटीएम में उतने रुपये नहीं डाले। जांच में पाया गया कि उसने दो लाख 59 हजार 400 रुपये का गबन किया है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर अलीगंज पुलिस ने आरोपी खजांची के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed