{"_id":"8a82d341021f2b9696b5073fa73436cc","slug":"elephant-killed-the-drunk-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने नशेड़ी को पटका, देखे क्यों आया गजराज को गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने नशेड़ी को पटका, देखे क्यों आया गजराज को गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर क्षेत्र के मालीपुर में किसी बारात में शामिल होने के बाद शनिवार को एक हाथी मंगुराडिला पहुंचा। एक 35 वर्षीय व्यक्ति नशे में हाथी के पास गया। वह हाथी के पैर छूने लगा। इसके बाद उसने जेब से दस रुपये निकाले और हाथी के सूंड़ में फंसा दिया। हाथी ने रुपये को पीठ पर बैठे महावत को दे दिया।
विज्ञापन
कुछ दे्र बाद वह व्यक्ति फिर हाथी के पास आया और उसने हाथी के पैर छूना शुरू कर दिया। लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। पैर छूते-छूते अचानक पास में रखा एक डंडा उसने हाथी के सूंड़ में डाल दिया।
विज्ञापन
इस पर हाथी भड़क गया। उसने सूंड़ में उस व्यक्ति को फंसाकर सड़क पर पटक दिया।
इससे पहले कि लोग व महावत कुछ समझ पाते, हाथी ने सूंड़ से ही उसके सिर को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और हाथी को घेरते हुए महावत को उतरने के लिए कहा। इस पर महावत ने हाथी के गुस्से का भय दिखाते हुए सभी को दूर जाने के लिए कहा और इसके बाद उसने सड़क मार्ग की बजाए खेत में हाथी को उतार दिया और भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ एनके पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान मंगुराडिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महावत के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।