फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   elephant killed the drunk man

हाथी ने नशेड़ी को पटका, देखे क्यों आया गजराज को गुस्सा

Sat, 13 Jun 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sat, 13 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के मालीपुर में किसी बारात में शामिल होने के बाद शनिवार को एक हाथी मंगुराडिला पहुंचा। एक 35 वर्षीय व्यक्ति नशे में हाथी के पास गया। वह हाथी के पैर छूने लगा। इसके बाद उसने जेब से दस रुपये निकाले और हाथी के सूंड़ में फंसा दिया। हाथी ने रुपये को पीठ पर बैठे महावत को दे दिया।

विज्ञापन


कुछ दे्र बाद वह व्यक्ति फिर हाथी के पास आया और उसने हाथी के पैर छूना शुरू कर दिया। लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। पैर छूते-छूते अचानक पास में रखा एक डंडा उसने हाथी के सूंड़ में डाल दिया।
विज्ञापन

इस पर हाथी भड़क गया। उसने सूंड़ में उस व्यक्ति को फंसाकर सड़क पर पटक दिया।

 इससे पहले कि लोग व महावत कुछ समझ पाते, हाथी ने सूंड़ से ही उसके सिर को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।  ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और हाथी को घेरते हुए महावत को उतरने के लिए कहा। इस पर महावत ने हाथी के गुस्से का भय दिखाते हुए सभी को दूर जाने के लिए कहा और इसके बाद उसने सड़क मार्ग की बजाए खेत में हाथी को उतार दिया और भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसओ एनके पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान मंगुराडिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महावत के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed