फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply destroyed due to storm, two lakh people troubled

Ambedkar Nagar News: आंधी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त, दो लाख लोग परेशान

Thu, 06 Jun 2024 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply destroyed due to storm, two lakh people troubled
अकबरपुर तहसील में तेज आंधी से ज्योतिपुर समैसा में गिरा ट्रांसफार्मर। - संवाद
अंबेडकरनगर। आंधी के बीच हुई तेज बारिश ने बृहस्पतिवार भोर जिले की बिजली आपूर्ति को पूरी तरह छिन्न-भिन्न कर दिया। अलग-अलग क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लगे बिजली के खंभे तो और तार टूट गए। बृहस्पतिवार देर शाम तक शहरी क्षेत्र में गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में गड़बड़ी नहीं दूर की जा सकी। इससे एक तरफ जहां लगभग दो लाख की आबादी अंधेरे में डूब गई तो वहीं बृहस्पतिवार सुबह शहरी क्षेत्र में लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार भोर में लगभग चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज आंधी के बाद बारिश भी होने लगी। लगभग डेढ़ घंटे तक तेज हवा के बीच बारिश का सिलसिला चला। इसका प्रतिकूल प्रभाव बिजली आपूर्ति पर पड़ा। कई जगह खंभे सहित ट्रांसफाॅर्मर गिर पड़े तो कहीं जर्जर हो चुके तार टूट गए। कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र जलालपुर के ज्योतिपुर समैसा गांव व खजुरी बाजार स्थित ट्रांसफाॅर्मर लगा खंभा टूटकर गिर गया। कल्याणपुर के निकट हाईटेंशन लाइन पर बांस तो सिकरोहर जाने वाली लाइन पर पेड़े की डाल गिर गई। इससे दरगाह शाह रमजान, कजपुरा, हजपुरा, सिकरोहर, अलमापुर, नैली, सुबारपुर, रसूलपुर बाकरगंज समेत तीन दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरैला उपकेंद्र से जुड़े सिझौली के निकट सात खंभे टूटकर गिर गए। यह खंभे अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर से जुड़ी लाइन पर गिर गए। इससे इस फीडर के चार खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे शहजादपुर, सिझौली, गौहन्ना, लोरपुर, तो वहीं टाउन फीडर से जुड़े बदलपुर, सोनगांव कटरिया, अटंगी, मीरपुर शेखपुर, अंधियरवा समेत तीन दर्जन से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से वीआईपी फीडर की बिजली तीन घंटे तक प्रभावित रही। वहीं एलआईसी गली फीडर से लगभग तीन घंटा बाद बिजली दुरुस्त हो सकी। सदरपुर फीडर की बाधित हुई बिजली पांच घंटे तक बाधित रही।
तेज आंधी व बारिश के चलते रामपुर नौनसिला में खंभा टूटकर गिर गया। नसीरपुर फीडर से जुड़े कटरिया बड़ागांव, मथानी, पीतांबरपुर, पक्खनपुर, मीरपुर, मंशापुर, करौना, पांती, पतीना समेत तीन दर्जन गांव बिजली आपूर्ति तार व खंभा गिरने से बाधित हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके अलावा जलालपुर, भीटी, टांडा, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज समेत अन्य क्षेत्रों में भी पेड़, खंभा व जर्जर तार टूटने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लगभग दो लाख की आबादी को बगैर बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ा।
पेयजल का रहा संकट
बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति का प्रतिकूल प्रभाव पेयजल पर भी पड़ा। शहरी क्षेत्र में लोग एक एक बाल्टी पानी के लिए बृहस्पतिवार को परेशान दिखे। अकबरपुर नगर के शहजादपुर, मुरादाबाद, मीरानपुर, पंडाटोला, बस स्टेशन क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। शहजादपुर के अमरजीत व मीरानपुर के संदीप ने कहा कि उन्हें एक एक बाल्टी पानी लिए दूर स्थित हैंडपंप पर जाना पड़ा। इसी प्रकार अन्य लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


अंधेरे में डूबा मीरानपुर मोहल्ला
बुधवार रात लगभग 11 बजे अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले में एक के बाद एक तीन स्थानों पर केबल जल गई। नतीजा यह रहा कि पेवाड़ा, अहिराना, सीएचसी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, इससे लगभग पांच हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इससे तेज गर्मी में उन्हें परेशान होना पड़ा। बृहस्पतिवार देर शाम तक केबिल बदले जाने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।



तेजी से दुरुस्त हो रही गड़बड़ी
आंधी व बारिश से कई स्थानों पर बिजली के खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। इन्हें दुरुस्त किए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। ज्यादातर क्षेत्र में गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। - अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed