फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply collapsed amid the heat of the sun and the gusts of wind

Ambedkar Nagar News: धूप की तपिश व हवा के थपेड़ों के बीच चरमराई बिजली आपूर्ति

Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply collapsed amid the heat of the sun and the gusts of wind
शहर में गर्मी से बचने के लिए मुंह व सिर ढककर जाते राहगीर। 
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। धूप की तपिश के साथ गर्म हवा ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। वहीं, बिजली की बढ़ती मांग के बीच आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हर रोज ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण लोगों को घंटों बिजली से वंचित रहना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर हवा-हवाई साबित हो रहा है। पिछले 15 दिनों में करीब 30 से 40 मेगावाट बिजली की मांग बढ़कर 258 मेगावाट प्रतिदिन तक पहुंच गई है। ऐसे में लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग जैसी समस्याएं मुसीबत बन गई हैं।
विज्ञापन


घर से बाहर निकलना हुआ दुश्वार

बुधवार सुबह से ही तेज धूप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, लोग धूप से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। तेज धूप और गर्म हवा की वजह से दोपहर के समय में अकबरपुर, टांडा व जलालपुर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आमद कम रही। दुकानें खुलीं जरूर, लेकिन ग्राहक नदारद रहे। गांवों में लोग दोपहर के समय पीपल, बरगद और आम के पेड़ों की छांव में बैठकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं, सूर्यास्त के बाद भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया। उमस भरी गर्मी ने रात का सुकून भी छीन लिया। दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर फुंकने व केबल जलने से लोग परेशान

अकबरपुर के पटेल नगर में मंगलवार रात 11 बजे 100 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 100 घरों की बिजली गुल हो गई। देर रात करीब एक बजे ट्रांसफार्मर की खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पटेलनगर के अशोक गन हाउस के निकट लगा ट्रांसफार्मर रात 12 बजे फुंक गया। पूरी रात बिजली गुल रहने से गर्मी से लोग बिलबिला उठे। बुधवार दोपहर बाद ट्रांसफार्मर बदलवाया जा सका। बुधवार सुबह सात बजे अकबरपुर के गदांया में केबल जलने से आसपास के करीब एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 11 बजे केबल बदलने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपिंग की समस्या से जूझे

अकबरपुर के बैरमपुर बरवां, मरैला, राजेसुल्तानपुर, टांडा, आलापुर और जलालपुर के सभी बिजली घर ओवरलोड हो गए हैं। इससे जुड़े 400 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ा। लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की वजह से एयर कंडीशनर तो दूर कूलर-पंखे तक ठीक से नहीं चल पाए। ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे बिजली मिल पाना भी मुश्किल हो गया।


बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए अधिकारी निरंतर काम कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ने से कुछ परेशानी बढ़ी है। बिजली घरों पर ट्रिपिंग की समस्या दूर कराने के प्रबंध किए जा रहे हैं।
- राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed