{"_id":"69b051ba093c91d373027fc5","slug":"electricity-bill-relief-scheme-fails-notice-to-je-and-sdo-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-152150-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली बिल राहत योजना फेल जेई और एसडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली बिल राहत योजना फेल जेई और एसडीओ को नोटिस
Tue, 10 Mar 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बिजली बिल राहत योजना के सफल नहीं हुई। करीब 35,342 बिजली उपभोक्ता पर अभी भी विभाग का लगभग 3.64 अरब रुपये का बिल बकाया हैं। इस स्थिति को लेकर पावर कॉरपोरेशन ने कड़ा रुख अपनाया है और संबंधित क्षेत्रों के एसडीओ तथा जेई को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले के 42 बिजली उपकेंद्रों पर 4.40 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनके ऊपर करीब सात अरब का बिजली बिल बकाया है। इनमें से सबसे अधिक 50 हजार से पांच लाख रुपये वाले बकाएदार हैं। अकबरपुर में 9122 उपभोक्ताओं पर 62.69 करोड़, टांडा में 4132 उपभोक्ताओं के ऊपर 30.52 करोड़, जलालपुर के 3918 उपभोक्ताओं पर 28.45 करोड़ और आलापुर के 8012 उपभोक्ताओं पर 57.74 करोड़ रुपये बकाया है। इन सभी उपभोक्ताओं पर 50 हजार से एक लाख रुपये की बकायेदारी है। वहीं एक लाख से पांच लाख के अकबरपुर में 3366 बकायेदारों पर 50.91 करोड़, टांडा के 2020 उपभोक्ताओं पर 31.33 करोड़, जलालपुर के 2080 उपभोक्ताओं के ऊपर 33.24 करोड़ के अलावा आलापुर में 4692 बकायेदारों पर 69.98 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। दिसंबर माह से जनवरी माह तक चले बिजली बिल राहत योजना में 100 प्रतिशत ब्याज और बकाये पर 25 प्रतिशत की छूट योजना का संचालन कराया गया। इसके बाद भी इन उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल अधिकारी जमा नहीं करा सके। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि जेई व एसडीओ को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।