फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electric shock causes death of a livestock owner and cattle, farmer burns

Ambedkar Nagar News: बिजली गिरने से पशुपालक व मवेशी की मौत, किसान झुलसा

Fri, 29 May 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Electric shock causes death of a livestock owner and cattle, farmer burns
इंद्रजीत (फाइल फोटो)
केदारनगर /जलालपुर। भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच शुक्रवार की भोर बिजली गिरने से इब्राहिमपुर के पशुपालक इंद्रजीत की मौत हो गई। वहीं, जलालपुर क्षेत्र में बिजली की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई और किसान झुलस गया। इसके साथ ही घर में हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर के मीठेपुर निवासी इंद्रजीत (50) अपनी छह दर्जन भेड़ों को लेकर महीने भर पहले घर से निकले थे। उनके साथ अयोध्या जिले के खिलौने, इब्राहिमपुर के गड़रिया का पूरा निवासी सात लोग भेड़ चराने में शामिल थे। यह सभी लोग साथ में भेड़ चराते हुए बारी-बारी से घर छुट्टी जाया करते थे। इंद्रजीत तीन दिन पहले अपने घर आए थे और रात भर रुक कर फिर जल्दी आने को कहकर चले गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंद्रजीत के चार साथी चरवाहे छुट्टी पर अपने गांव गए थे। इंद्रजीत अपने तीन साथियों के साथ भेड़ों की देखरेख के लिए रुके थे। शुक्रवार भाेर चार बजे बारिश के साथ बिजली इंद्रजीत पर आ गिरी जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीण व परिजन उन्हें महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और चार बेटियां हैं। एसडीएम टांडा डॉ. शशिशेखर ने बताया कि राजस्व टीम से रिपोर्ट मांगी गई है। आपदा राहत कोष से मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना जलालपुर तहसील क्षेत्र के मंगुराडिला के पुरवा गणेशर गांव में हुई। गांव निवासी पवन यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे मौसम खराब होने लगा। उनके पिता अखिलेश ने उन्हें जगाया और बाहर बंधे मवेशियों को अंदर करने को कहा। पिता-पुत्र मिलकर मवेशियों को अंदर कर रहे थे। इसी दौरान एक मवेशी की रस्सी खोलते वक्त बिजली गिर गई। इस हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई और अखिलेश गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें सीएचसी नगपुर ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी गांव में पवन के चाचा देवनारायण यादव के घर पर भी बिजली गिरने से इन्वर्टर, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए। देवनारायण ने बताया कि गनीमत रही कि घटना के समय उनके परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने राजस्व टीम को घटना स्थल पर भेजकर नुकसान का आकलन करने और रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
केदारनगर। इब्राहिमपुर के बड़का रकबा गांव में बंशीधर (78) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात परिजन खाना खाने के बाद सो गए थे। बुधवार की सुबह उठने के बाद वह खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सिंचाई के लिए बिजली के तार की चपेट में आ गए। आननफानन परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed