फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election busyness increased, eight thousand certificates pending

Ambedkar Nagar News: बढ़ी चुनावी व्यस्तता, लंबित हुए आठ हजार प्रमाणपत्र

Tue, 09 Apr 2024 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Election busyness increased, eight thousand certificates pending
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यस्तता के चलते लगभग आठ हजार आय, जाति, निवास व जन्म प्रमाणपत्र लंबित हैं। आवेदक लगातार जिम्मेदारों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे लेकिन उन्हें प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं हो रहा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र के लिए आवेदकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित होने वाले हैं। ऐसे में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए या तो प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की तैयारी में हैं या फिर स्नातक में प्रवेश करने के लिए आवेदन करना शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आय, जाति व निवासी प्रमाणपत्र की जरूरत है।
विज्ञापन

इसके अलावा एलकेजी व यूकेजी में प्रवेश करने के लिए छात्र-छात्राओं को जन्म प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती है। इन सभी प्रकार के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन तो किए गए हैं लेकिन आवेदकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। दरअसल लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के चलते अधिकारी व कर्मचारी चुनाव संबंधी राजकीय कार्यों में व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में प्रमाणपत्र पर डिजिटल हस्ताक्षर न होने से प्रमाणपत्र के निर्गत होने की गति अत्यंत धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि जिले में एक हजार से अधिक जनसेवा केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रतिमाह औसतन 11 हजार आवेदन आय, जाति, निवासी व जन्म प्रमाणपत्र के लिए होते हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय के अनुसार लगभग आठ हजार प्रमाणपत्र लंबित हैं।


प्रमाणपत्र न मिलने से हो रही परेशानी
अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी गुलनाज ने कहा कि पुत्र व पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र के लिए 10 फरवरी को आवेदन किया था। अब तक प्रमाणपत्र हासिल नहीं हो सका है। इससे दोनों बच्चों के विद्यालय में प्रवेश होने में समस्या हो रही है। अकबरपुर के अंकुश ने कहा कि 15 फरवरी को जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, अभी तक नहीं मिला। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना है, यदि समय रहते प्रमाणपत्र नहीं मिला तो समस्या हो सकती है। जलालपुर की अनुष्का व टांडा की शाइस्ता ने कहा कि इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद स्नातक में प्रवेश करने के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालयों में आवेदन करना है। आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक नहीं मिला।


किसानों का सत्यापन भी मुश्किल
खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय के अनुसार लोकसभा चुनाव में व्यस्तता का प्रतिकूल प्रभाव गेहूं की बिक्री करने वाले किसानों के सत्यापन पर पड़ रहा है। गेहूं बिक्री के लिए पांच हजार 206 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अब तक तीन हजार 776 किसानों का सत्यापन हो चुका है। 1430 किसानों का सत्यापन होना शेष है।



रुका नहीं है काम
प्रमाणपत्र निर्गत होने का कार्य लगातार हो रहा है। गति धीमी जरूर हुई है लेकिन नियमित रूप से प्रमाण पत्र बन रहे हैं। जो प्रमाणपत्र लंबित हैं उनमें से तमाम में अभी समयबद्धता समाप्त नहीं हुई है। कोशिश है कि तेजी से प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएं। - एजाज रसूल, मैनेजर ई डिस्ट्रिक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed