{"_id":"603fcf248ebc3eda4d71a5bb","slug":"election-ambedkar-nagar-news-lko5677657125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ली जाएंगी सभी पदों के आरक्षण के लिए आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ली जाएंगी सभी पदों के आरक्षण के लिए आपत्तियां
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब आज चार मार्च से आठ मार्च तक आपत्तियां व दावे लिए जाएंगे। 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद 13 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में गत दो मार्च की देर शाम प्रशासन ने आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन किया था। रात में ही जिला पंचायत कार्यालय व सभी ब्लाक कार्यालयों पर सूची चस्पा भी कर दी गई थी। इस बीच अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद अब आपत्तियां व दावे लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि चार से आठ मार्च तक शाम पांच बजे तक आपत्तियां व दावे लिए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति जिला पंचायत कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय व बीडीओ कार्यालय में अपनी आपत्ति व दावे दर्ज करा सकता है।
जिला पंचायत कार्यालय व बीडीओ कार्यालय को प्रतिदिन आने वाली आपत्तियों का विवरण डीपीआरओ कार्यालय को देना होगा। नौ मार्च को सभी आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय को भेज दी जाएंगी। 10 मार्च से 12 मार्च तक सभी आपत्तियों का डीएम की अध्यक्षता में सीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व डीपीआरओ की टीम निस्तारण करेगी। इसके बाद 13 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रकाशन के बाद पूरी पत्रावली 15 मार्च तक पंचायतीराज निदेशालय भेज दी जाएगी।