फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election

पंचायत चुनाव के लिए शुरू हुई मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया

Tue, 15 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Election
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव मेें किस्मत आजमाने वालों के लिए खुशखबरी है। लंबी उहापोह के बाद शासन के दिशा-निर्देश पर पंचायत चुनाव की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया जिले में प्रारंभ हो गई है। एक अक्तूबर से नाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 सितंबर से बीएलओ व पर्यवेक्षक के कार्यक्षेत्र का आवंटन शुरू हो गया है। जरूरी प्रक्रियाओं के बाद 29 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर अटकलों के बीच मंगलवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची तैयार करने को लेकर कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार 15 सितंबर से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायत व नगरीय निकाय में बीएलओ व पर्यवेक्षक के कार्य क्षेत्र का आवंटन होगा। साथ ही जरूरी स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। छह से 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक ड्राफ्ट नामावली की कंप्यूटर कृत मतदाता सूची तैयार की जाएगी जबकि छह दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक निर्वाचक नियमावली मतदाता सूची का निरीक्षण होगा व इसी समयावधि में आपत्तियां भी स्वीकृत की जाएंगी। 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक प्रकाशित निर्वाचक नियमावली का निरीक्षण होगा। 20 से 28 दिसंबर तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूची तैयार की जाएगी। 29 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed