फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly person dies in road accident, two injured

Ambedkar Nagar News: सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध की मौत, दो घायल

Mon, 06 Jul 2026 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Elderly person dies in road accident, two injured
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्योतरिया हाईवे पर हुई। अकबरपुर के धौरहरा निवासी राम अवतार तिवारी (65) साइकिल से सरसों लेकर तेल पेराई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामअवतार तिवारी उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना भीटी-महरुआ मार्ग पर हुई। महरुआ के रामपुर नुनसिला निवासी युवक सत्यम और छोटू अपनी बहन के घर खजुरी बाजार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed