फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly dead body found in sugarcane field

गन्ने के खेत में मिला बुजुर्ग का शव

Sun, 06 Mar 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly dead body found in sugarcane field
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के मक्खापुर गांव में दो दिन पहले घर से शौच के लिए निकले बुजुर्ग का शव रविवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बेवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल परिजन हार्टअटैक से मौत होने का कारण बता रहे हैं। परिजनों के मुताबिक इसका उपचार भी काफी दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के मक्खापुर गांव निवासी रामदयाल (70) चार फरवरी की शाम घर से शौच के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक इसके बाद वे घर लौटकर नहीं आए। विलंब होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। अगले दिन भी परिजनों ने खोजबीन की और बेवाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम भी रामदयाल की सुरागरसी में जुटी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। रविवार को सुबह रामदयाल का शव कुछ ग्रामीणों ने गांव के बगल स्थित गन्ने के खेत में पड़ा देखा।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। बेवाना थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में छानबीन की जा रही है। फिलहाल परिजनों का मानना है कि शायद हार्टअटैक से मौत हुई है। वह काफी दिनों से इस बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा है। फिर भी पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed