फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight people injured in road accidents

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी राशिद (35) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर नगर के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी रामजी (32) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर निवासी शाइस्ता बेगम (55) को सुबह उस समय बाइक ने टक्कर मार दी, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। बसखारी निवासी रंजीत (32) सुबह बाइक से टांडा जाने के दौरान टांडा के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना निवासी रामकेवल (45) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित बंदीपुर पुल के पास मंगलवार को दोपहर चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महेंद्र, परमा देवी व एक अन्य निवासी दीदारगंज, जिला आजमगढ़ घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed