फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight people bitten by snake

आठ लोगों को सांप ने डसा

Sat, 23 Jul 2016 10:21 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eight people bitten by snake
zd
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बुजुर्ग समेत कुल आठ लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। महरुआ थाना अन्तर्गत बरहा गांव निवासी प्रदीप (22) पुत्र मनीराम शुक्रवार देर शाम खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अन्तर्गत अतौरा गांव निवासिनी शोभावती (45) पत्नी शिवकुमार को शनिवार सुबह घर में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजन ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना अन्तर्गत कदनापुर गांव निवासिनी रंभा (22) पुत्री मुरलीप्रसाद शनिवार सुबह घर की सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महरूआ थाना अन्तर्गत महरुआ बाजार निवासी निवेश (7) पुत्र राकेश को शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेलते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालीपुर थाना अन्तर्गत नासिरपुर गांव निवासी नंदलाल (60) पुत्र रामराज शनिवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश के शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

महरुआ थाना अन्तर्गत मेड़वा निवासिनी सुशीला (32) पत्नी बाबूलाल को शनिवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीयस्तर पर इलाज के बाद तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अकबरपुर थाना अन्तर्गत सलाहपुर गांव निवासिनी सावित्री (40) पत्नी दयाराम को शनिवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना अन्तर्गत अशरफाबाद गांव निवासिनी अनीता (30) पत्नी अरविंद को शनिवार सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed