{"_id":"57fbd2454f1c1bc16028ecee","slug":"eight-patients-suffering-with-high-fever-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार के आठ मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार के आठ मरीज भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार बढ़ते तेज बुखार के प्रकोप की चपेट में आकर मरीजों का जिला अस्पताल में भर्ती होना जारी है। सोमवार को भी इससे पीड़ित आठ लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि एक माह से अधिक समय से जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब तेज बुखार के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। सोमवार को भी आठ लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जापुर निवासिनी रजिया खातून (32) पत्नी मोहम्मद इसरार रविवार दोपहर बाद तेज बुखार की चपेट में आ गई। उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र के छज्जापुर निवासिनी कनीज फातिमा (60) पत्नी वाजिद भी तेज बुखार की चपेट मेें ा गई। उसे सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हलत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुरा निवासी मोहम्मद अहमद (10) पुत्र शाहिद को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अशरफपुर बरवां निवासिनी नेहा (10) पुत्री राजाराम व इसी थाना क्षेत्र के उकरा गांव निवासिनी रंजना (16) पुत्री शिवशंकर को भी तेज बुखार होने पर सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासिनी प्रियंका (23) पुत्री अखिलेश को रविवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज निवासी अली अहमद (14) पुत्र मोहम्मद शब्बीर को सोमवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर निवासिनी प्रमिला (38) पत्नी नंदलाल को भी तेज बुखार से पीड़ित होने पर परिवारीजनों ने सोमवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।