{"_id":"6696ad19e00a4ecb140cdc5b","slug":"durga-idol-installed-worship-started-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118206-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमा, पूजा-अर्चना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमा, पूजा-अर्चना शुरू
Tue, 16 Jul 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाल फॉलोअप
अंबेडकरनगर। जलालपुर के प्रसिद्ध मठिया मंदिर की क्षतिग्रस्त दुर्गा प्रतिमा के स्थान पर मां दुर्गा की नई प्रतिमा की स्थापना करा दी गई है। इससे पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली है।
बताते चलें कि घसियारी टोला में स्थित प्रसिद्ध मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। सोमवार की सुबह भी श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। वहां स्थापित सफेद मार्बल की मां दुर्गा की मूर्ति खंडित पड़ी थी। इससे श्रद्धालु आक्रोशित हो उठे थे। इसके बाद पुलिस ने मंदिर क्षेत्र काे छावनी में तब्दील कर दिया था। एसपी डा.कौस्तुभ व एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर मंदिर का निरीक्षण किया।
सोनू गौड़, आशीष सोनी, अजीत कुमार ,गोलू जायसवाल, आनंद मिश्रा, अमित मिश्रा आदि लोगों की संयुक्त तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। सोमवार देर शाम ही मंदिर के सदस्य नई मूर्ति लेने के लिए वाराणसी रवाना हो गए। देर रात मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा पहुंची। मंदिर के महंत व भक्तों ने पुलिस की मौजूदगी मेंं विधिविधान पूर्वक मूर्ति की स्थापना करा दी। मंगलवार की सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा देख भावविभोर हो उठे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर मेंं प्रतिमा की स्थापना सुचारू ढंग से हो गई है।