{"_id":"6571fcbe939bae1b5e0ddd94","slug":"dumper-hits-a-young-man-riding-a-bicycle-he-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-7530-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डंपर ने मारी साइकिल सवार युवक को टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डंपर ने मारी साइकिल सवार युवक को टक्कर, मौत
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। साइकिल सवार युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि बेला परसा निवासी विनय उर्फ माहुल (19) बृहस्पतिवार को बसखारी से साइकिल से घर जा रहा था। वह बाजार स्थित नाले के निकट पहुंचा था तभी सामने से आ रहे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। आननफानन उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बसखारी ले जाया गया। वह हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांंच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)